संस्कृतियों को जोड़ती मेरी "सड़क गंगा"
Pages
सड़क गंगा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सड़क गंगा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माईल स्टोन 27 से 25 तक
चलते हैं "सड़क गंगा" के तीरे-तीर प्रात: भ्रमण के लिए, निकलते समय देखा कि आंगन बतर कीरी से भरा हुआ है। जमीन पर पैर रखने पर दस-बीस नीचे आने का खतरा था, इसलिए दूसरे दरवाजे से जाना पड़ा। "बतर कीरी" स्थानीय भाषा में "पंख वाली दीमक" को कहते हैं। जैसे ही असाढ का महीना आता है और पहली बारिश के साथ ही यह बांबी से बाहर आ जाती है, किसान जान जाते हैं कि अब बतर (खेत बुआई) का समय आ गया है। यह कीड़ा बतर की सूचना देता है, इसलिए इसका नाम बतर कीरी पड़ गया।
![]() |
| बतर कीरी |
आगे चलने पर खेतो में खातु (खाद) पलाया (डाला) हुआ दिखाई दिया। मतलब किसान फ़सल लेने की अपनी पुरी तैयारी में है। खातु गाड़ा भोर से ही चालु हो जाता है। अपने घुरवा का खातु किसान खेतों में पहुंचाते हैं, गोबर खाद से फ़सल अच्छी होती है, मवेशियों की कम होती संख्या के कारण गोबर खाद समुचित मात्रा में नहीं मिल पाता। इसलिए किसान को रासायनिक खाद का उपयोग करना पड़ता है।
![]() |
| खेत में डाला गया खाद |
खेतों की अकरस जोताई ( वर्षा की पहली बौछारों में पहली जोताई ) हो चुकी है, कुछ दिनों में खेतों में बीज छिड़क कर फ़िर एक बार जोताई की जाएगी। जिसको रोपा पद्धति से खेती करना है वह थरहा (पौध) के लिए बीज पहले ही डाल चुका है। सावन में खूब पानी गिरने पर रोपा (पौधा रोपना) लगाया जाएगा। अभी रोपा लगाने में समय है।
![]() |
| अकरस जोताई |
सड़क गंगा पर आवा-गमन जारी है, अभी दिन निकला नहीं, धुंधलका छाया हुआ है, प्रात: भ्रमण वाले यात्री मिलने लगे हैं। मैं भी सड़क गंगा के साथ-साथ चल रहा हूँ।
![]() |
| सड़क गंगा |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अब 30 हुआ
अब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पांच राज्यों को जोड़ती है। उत्तराखंड राज्य के सितारंगज के निकट सारा-9 के साथ अपने जंक्शन से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली और इलाहबाद के बाद मध्यप्रदेश में मंगवान, रीवा, कटनी, जबलपुर, मंडला होकर छत्तीसगढ़ में चिपली, सिमगा, रायपुर, धमतरी, कांकेर, केशकाल,जगदलपुर कोंटा से आंध्रप्रदेश के नेल्लीपाक, भद्राचलम, पालोंचा, कोट्टागुडम, तिरावुरु, मेलावरम को जोड़ते हुए कोंडापल्ली के निकट सारा-65 के साथ अपने जंक्शन पर समाप्त होती है।
Followers
Blog Archive
About Me
- आचार्य ललित मुनि
- परिचय क्या दूँ मैं तो अपना, नेह भरी जल की बदरी हूँ। किसी पथिक की प्यास बुझाने, कुँए पर बंधी हुई गगरी हूँ। मीत बनाने जग मे आया, मानवता का सजग प्रहरी हूँ। हर द्वार खुला जिसके घर का, सबका स्वागत करती नगरी हूँ।
Labels
27 जून
(1)
अभनपुर
(5)
एन एच 30
(2)
कंसारी परिवार
(1)
कत्थक
(1)
कपालभाति
(1)
केन्दी
(1)
खिड़की
(1)
गोबर खाद
(1)
गोस्वामी
(1)
घायल वृक्ष
(1)
छत्तीसगढ
(1)
जोतना
(1)
दुर्घटना
(1)
पर्यावरण
(1)
बरसात
(2)
बाबा रामदेव
(1)
बिच्छु
(1)
मृत्यु
(1)
मौसम
(1)
राजिम
(1)
रायपुर
(1)
राष्ट्रीय राजमार्ग 30
(1)
रोपा पद्धति
(1)
ललित शर्मा
(2)
विज्ञापन
(1)
विज्ञापन की लीला
(1)
शब्द चित्र-NH -30 से
(1)
संतोषी नगर
(1)
सड़क गंगा
(3)
सड़क दुर्घटना
(1)
सुरज
(1)
हरियाली
(1)
abhanapur
(1)
abhanpur
(3)
K.m. 13
(1)
k.m. 17
(1)
lalit sharma
(3)
NH 30
(1)
NH-30
(3)
Popular Posts
-
रा ष्ट्रीय राजमार्ग-43, जिसका नाम बदल कर अब राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 हो गया है, यह हमारे गाँव की जीवन रेखा। इसी सड़क से आजादी के पश्चात विकास ...
-
चलते हैं "सड़क गंगा" के तीरे-तीर प्रात: भ्रमण के लिए, निकलते समय देखा कि आंगन बतर कीरी से भरा हुआ है। जमीन पर पैर रखने पर दस-बीस नी...
-
खिड़की से सांझ का मौसम बड़ा सुहाना लगा, आसमान में काले बादल छाए, फ़ुहारें बरसा रहे हैं और सूरज पश्चिमायन की ओर गतिमान। अस्ताचल के सूरज के साथ ...
-
काका जी पुलिया पर बैठ कर पेट अंदर-बाहर कर रहे हैं, लोहार की धूंकनी जैसे धुकाई चल रही थी। बाबा राम देव का चमत्कार है जो उन्होने योगा को...
-
27 जून 2011 सोमवार को साढे 11 बजे एक रिश्तेदार के देहावसान की सूचना मिली। तुरत-फ़ुरत हम अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने मोटर सायकिल से 12...
-
हरे भरे वृक्षों पर लोग लोहे की कील से अपना विज्ञापन ठोक जाते हैं। ऐसी कोई जगह नहीं बची जहाँ विज्ञापन न हो। इन वृक्षों में धंसी हुई कील देख क...
-
26 सितम्बर की दरम्यानी रात अज्ञात वाहन की ठोकर से 25 वर्षीय नवयुवक की मौत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मिंटु इंटरनेशनल स्कूल ग्राम बेंद्री के हो गई...








